Skip to main content

लग्नेश का सभी भावों में फल

 

लग्नेश का कुंडली के सभी बारह भावों में फल

       कुंडली के प्रथम भाव को लग्न भाव कहा जाता है एवं इस भाव के स्वामी को लग्नेश कहा जाता है | ज्योतिष में यह माना जाता है कि जन्म कुंडली के जिस भाव में लग्नेश स्थित होता है उस भाव से संबंधित फलों में व्यक्ति की रूचि अधिक होती है या उस भाव के फलों का प्रभाव जातक के जीवन में अधिक देखा जाता है | कुंडली के अलग-अलग भावों में विद्यमान होकर लग्नेश अलग-अलग फल प्रदान करता है | आइए जानते हैं की “लग्नेश का कुंडली के सभी बारह भावों में फल” क्या होगा ?

लग्नेश प्रथम भाव में :- यदि लग्न भाव का स्वामी प्रथम भाव (लग्न) में ही स्थित हो तो जातक सुखी, स्वस्थ, ऐश्र्वर्य संपन्न, चंचल, सुन्दर, तथा दीर्घायु होता है | सामान्यतः जातक जीवन में सफलता प्राप्त करता है | वह विचारवान तथा विद्वान होता है | यदि लग्नेश पीड़ित अवस्था में हो, अशुभ ग्रहों से युत या दृष्ट हो तो जातक का स्वास्थ्य खराब रहता है | ऐसा जातक अस्थिर मानसिकता युक्त तथा अनैतिक कार्यों से युक्त होता है |

लग्नेश द्वितीय भाव में :- यदि लग्न भाव का स्वामी द्वितीय भाव में स्थित हो तो जातक तो ऐसा जातक अपने प्रयास से धन कमाता है | वह अपने जीवन में धन की कमी नहीं महसूस करेगा और अपने सम्पूर्ण जीवन काल में खूब धन कमाएगा | वह विद्वान, शुभ प्रकृति युक्त, धार्मिक तथा समाज में सम्मानित होता है | जातक अपने कुटुम्ब जनों को चाहने वाला तथा उनका ध्यान रखने वाला होता है | ऐसा जातक खाने और पीने का भी शौक़ीन होता है | इनकी रूचि ज्योतिष तथा मनोविज्ञान जैसे विषयो में होती है | ऐसा जातक व्यापार में सफल तथा दूरदर्शिता पूर्ण होता है | यदि लग्नेश यहाँ पीड़ित हो तो जातक निष्ठुर, कामी, कुटुम्ब जनों से द्वेष रखने वाला, स्वार्थी तथा धन लोलुप होता है |

लग्नेश तृतीय भाव में :- तृतीय भाव में लग्नेश की स्थिति कलात्मक विकास के लिये अति शुभ है | जातक सौभाग्यशाली, प्रसिध्द, प्रतिष्ठित, कलाकार अथवा गणितज्ञ होता है | वह सामान्यतः सभी प्रकार के सुखों से युक्त, विद्वान तथा खुशहाल होगा | लग्नाधिपति यहाँ शुभ स्थिति में है तो भाइयो के साथ बढ़िया सम्बन्ध होता है | ऐसा जातक लघु यात्रा का शौक़ीन होता है वह देश-विदेश में भ्रमण करता है | ऐसा व्यक्ति संगीतकार, नर्तक, अभिनेता, खिलाड़ी, लेखक आदि के रूप में प्रसिद्ध होता है | यदि लग्नेश यहाँ पीड़ित हो तो विपरीत परिणाम मिलते हैं | जातक में साहस तथा पराक्रम की कमी होती है |

लग्नेश चतुर्थ भाव में :- चतुर्थ भाव में लग्नेश स्थित हो तो धन और समृध्दि की शुभता दर्शाता है | ऐसे जातक को वाहन, बंधू-बान्धव, मकान, माता इत्यादि का सुख प्राप्त होता है | ऐसा जातक अपने माता पिता से बहुत ही प्यार करता है आध्यात्मिक विषयों में रुचि लेता है | लग्न भाव केन्द्र और त्रिकोण दोनों है लेकिन चतुर्थ भाव केन्द्र भाव है | अतः चतुर्थ भाव में लग्नेश की स्थिति राजयोग कारक है | यह प्रसिध्दि, धन तथा विद्या का सूचक है | यह माता की समृध्दि के लिये भी शुभ है | ऋषि पराशर के अनुसार, जातक माता-पिता सम्बन्धी सुख पूर्णता में प्राप्त करता है तथा सुख-सुविधा सम्पन्न होता है |

लग्नेश पंचम भाव में :- लग्नेश कुंडली के पंचम भाव में विद्यमान हो तो यह केन्द्र-त्रिकोण का सम्बन्ध है | ऐसा जातक मध्यम संतान प्राप्त करने वाला, राजकार्य प्रिय व विद्यावान होता है | यदि  लग्नेश शुभ ग्रह हो तो अति उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाला होता है | यह जातक को प्रसिध्द, शासकों का प्रिय, अति विद्वान तथा कलात्मक अभिरुचि वाला बनाता है | ऐसा जातक आमोद-प्रमोद व मनोरंजन का प्रेमी, संतान से सुख पाने वाला तथा यशस्वी होता है |

लग्नेश षष्ठ भाव में :- यदि लग्न का स्वामी षष्ठ भाव में हो तो वह व्यक्ति शरीर से कमजोर होता है | षष्ठ भाव में स्थित लग्नेश यदि बलिष्ठ हो तो जातक चिकित्सा क्षेत्र अथवा सेना में उच्च पद प्राप्त करेगा | यदि लग्नेश इस भाव में अशुभ ग्रहों से युत अथवा दृष्ट हो तो स्वास्थ्य की दृष्टि से शुभ नही है | यदि लग्नेश कोई पाप ग्रह हो तो जातक को रुग्णता व ऋण करने वाला भी बनाता है | ऐसा जातक शत्रुओं से भी मुसीबतें पाता है | यदि लग्नेश शुभ स्थिति में शुभ ग्रहों से युत तथा दृष्ट हो तो जातक स्वस्थ तथा खेलकूद के प्रति रुचि रखने वाला होगा |

लग्नेश सप्तम भाव में :- लग्नेश का सप्तम भाव में होना स्वास्थ्य तथा समृध्दि के लिये शुभ है क्योंकि यहाँ से लग्नेश अपने भाव अर्थात लग्न को देखेगा | जातक सुशील  तथा ओजस्वी होता है | उसे भ्रमण तथा पर्यटन से लाभ मिलता है | उसकी पत्नी सुंदर, सुशील तथा पतिपरायण होती है एवं पति-पत्नी में परस्पर बहुत प्यार होता है | ऐसा जातक प्रदेश में निवास करने वाला होने के साथ-साथ विरक्त भाव वाला होता है | यदि लग्नेश पर पाप प्रभाव हो तो जटिल परिस्थितियाँ उन्हें पृथक रहने पर विवश कर देती हैं | ऐसी स्थिति जातक को विदेश में भटकाव भी देती है |

लग्नेश अष्टम भाव में :- लग्नेश यदि जन्म कुंडली के अष्टम भाव में विद्यमान होता है तो जातक रुग्ण शरीर वाला होता है | साथ ही ऐसा जातक दुर्व्यसन का आचरण करने वाला होता है | अष्टम भाव में लग्नेश यदि शुभ दृष्ट हो तो जातक बुध्दिमान, सदाचारी, सौम्य स्वभाव, धार्मिक तथा यशस्वी होता है | परंतु लग्नेश के अशुभ ग्रहों से युत या दृष्ट होने पर जातक गंभीर तथा असाध्य रोग से ग्रसित होता है | ऐसा जातक धन संचय लोभी तथा कृपण होता है | वह धन को ही भगवान मानता है | वह कुरूप तथा नेत्र रोगी होता है |

लग्नेश नवम भाव में :- लग्नेश यदि जातक की जन्म कुंडली के नवम भाव में विद्यमान हो  तो जातक परम भाग्यशाली, शास्त्रोक्त आचरण करने वाला व संसार में यश प्राप्त करने वाला होता है | नवम भाव में लग्नेश के होने का अर्थ है केन्द्र और त्रिकोण का शुभ सम्बन्ध ऋृशि पराशर के अनुसार ऐसा जातक लोगों का प्रिय, ईश्वर के प्रति आस्थावान, कार्य-दक्ष, प्रखर प्रवक्ता क्षमाशील एवं भाग्यशाली होता है | अपने गुणों व कार्यों से वह देश तथा विदेश में प्रसिध्द तथा समाज में मान-प्रतिष्ठा पाता है | ऐसा जातक सच्चरित्र, नैतिक गुणों से भरपूर, विनयशील व कार्यकुशल व्यक्ति होता है |

लग्नेश दशम भाव में :- दशम भाव में लग्नेश की स्थिति भी केन्द्र-त्रिकोण का शुभ सम्बन्ध बनाती है | दशम भाव कर्म से सम्बन्धित है | ऐसा जातक स्व-परिश्रम द्वारा धन अर्जित करता है | ऐसा जातक अपनी कार्यशैली से यश प्राप्त करने वाला होने के साथ-साथ राजकीय क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त करने वाला होता है | वह माता-पिता का आदर करने वाला तथा राज्य पक्ष से लाभ पाने वाला, गुरुजनों तथा देवता का भक्त होता है | ऐसा जातक विद्वान, यशस्वी तथा पिता से सभी सुख-सुविधाएं सहज ही पाने वाला होता है |

लग्नेश एकादश भाव में :- लग्नेश एकादश भाव में होने से जातक धन-वैभव सम्पन्न, संतान पक्ष से सुखी तथा दीर्घायु होता है | वह गुणी, यशस्वी, विद्वान, सदाचारी तथा पिता के यश को बढ़ाने वाला होता है | मित्रों के सहयोग से उसे धन लाभ तथा सुख वैभव की प्राप्ति होती है | वह धनी, पुत्र तथा संतान का उत्तम सुख पाने वाला होता है | लग्नेश की दशा-अन्तर्दशा में जातक उन्नति, अधिकार, धन तथा यश पाता है |

लग्नेश द्वादश भाव में :- द्वादश भाव व्यय का भाव है | लग्नेश द्वादश भाव में विद्यमान होकर जातक को दुर्व्यसन में डालता है | अतः जातक असत्य बोलने वाला, जुआ खेलने वाला तथा धन व्यय करने वाला बनता है | शुभ ग्रहों का प्रभाव यदि द्वादश भाव में स्थित लग्नेश पर हो तो जातक दान, पुण्य व परोपकार में धन का सदुपयोग करता है | अशुभ प्रभाव युक्त लग्नेश का द्वादश भाव में स्थित होना जातक को व्यर्थ के कामों से धन हानि, देह सुख में कमी तथा स्वजनों से दूर प्रवास या अलगाव देने वाला होता है | द्वादश भाव मोक्ष स्थान होने के कारण जातक आध्यात्म में रुचि लेने वाला हो सकता है |

Comments

Popular posts from this blog

रत्न क्या कर सकता है ?

  रत्न:-   सबसे पहले हम जान लेते हैं कि रत्न क्या है? काम क्या करता है?  क्या रत्न अशुभ / नीच ग्रह को शुभ कर सकता है ? रत्नों का सिर्फ काम है ग्रह की ताकत / प्रभाव को बढ़ाना ।  जो भी ग्रह है उस ग्रह की ताकत, उस ग्रह के प्रभाव को बढ़ाना। अच्छे ग्रह हैं तो अच्छे ग्रह की ताकत को बढ़ाएगा और अगर कुंडली में वह ग्रह खराब स्थिति में है तो भी वह उसके प्रभाव को बढ़ाएगा। जो ग्रह हमारे कुंडली में अच्छे भाव में है अगर हम उनके रत्न पहनते हैं तो वह उसके प्रभाव को बढ़ाएगा जो हमें फायदा देगा।  जो ग्रह हमारे कुंडली में अशुभ / नीच में है खराब है तो रत्न शुभ नहीं कर सकता है बल्कि अगर उसके रत्न धारण करेंगे तो वह रत्न उसके प्रभाव को बढ़ाएगा और नीच / अशुभ होने के कारण वह ग्रह हमें परेशान करेंगे।  रत्न हमेशा शुभ / योगकारक / कमजोर ग्रह के ही धारण करने चाहिए। जो ग्रह कुंडली में शुभ हो लेकिन उसमें बल की कमी हो तो उससे संबंधित रत्न को धारण करना चाहिए।  जो ग्रह कुंडली में शुभ हो और बलवान हो तो उसके रत्न को धारण नहीं करना चाहिए, क्योंकि बलवान ग्रह का रत्न धारण करने से वह अशुभ ...

कामप्रजाळण नाच करे I कवि दुला भाई काग कृत

 कामप्रजाळण नाच करे : रचना :- कवि दुला भाई काग कृत (छंद - दुर्मिला)  परमेश्वर मोद धरी पशुपाळण,कामप्रजाळण नाच करे, भभके गण भूत भयंकर भुतळ, नाथ अधंखर ते नखते, भणके तळ अंबर बाधाय भंखर , गाजत जंगर पांह गते ; डमरुय डडंकर बाह जटंकर , शंकर ते कईलास सरे, परमेश्वर मोद धरी पशुपाळण,कामप्रजाळण नाच करे, (1) हडडं खडडं ब्रह्मांड हले, दडडं दडदा कर डाक बजे, जळळं दंग ज्वाल कराल जरे , सचरं थडडं गण साज सजे ; कडके धरणी कडडं , हडडं मुख नाथ ग्रजंत हरे , परमेश्वर मोद धरी पशुपाळण,कामप्रजाळण नाच करे,(2) हदताळ मृदंग हुहूकट,हाकट धाकट धीकट नाद धरं, द्रहद्राह दिदीकट वीकट दोक्ट,कट्ट फरंगट फेर फरं ; धधडे नग धोम धधा कर धीकट,धेंकट घोर कृताळ धरे, परमेश्वर मोद धरी पशुपाळण,कामप्रजाळण नाच करे,(3) नट तांडवरो भट देव घटां नट उलट गूलट धार अजं, चहँ थाक दुदूवट दूवट खेंखट,गेंगट भू कईलास ग्रजं ; तत तान त्रिपुरारि त्रेकट त्रुकट, भूलट धुहर ठेक भरे, परमेश्वर मोद धरी पशुपाळण,कामप्रजाळण नाच करे,(4) सहणाई छेंछ अपार छटा,चहुथ नगारांय चोब रडे, करताल थपाट झपाट कटाकट, ढोल धमाकट मेर धडे ; उमया संग नाट गणं सरवेश्वर,ईश्वर 'थईततां,...

रुद्राक्ष के महत्व, लाभ और धारण विधि

एक मुखी रुद्राक्ष इसके मुख्य ग्रह सूर्य होते हैं। इसे धारण करने से हृदय रोग, नेत्र रोग, सिर दर्द का कष्ट दूर होता है। चेतना का द्वार खुलता है, मन विकार रहित होता है और भय मुक्त रहता है। लक्ष्मी की कृपा होती है। दो मुखी रुद्राक्ष मुख्य ग्रह चन्द्र हैं यह शिव और शक्ति का प्रतीक है मनुष्य इसे धारण कर फेफड़े, गुर्दे, वायु और आंख के रोग को बचाता है। यह माता-पिता के लिए भी शुभ होता है। तीन मुखी रुद्राक्ष मुख्य ग्रह मंगल, भगवान शिव त्रिनेत्र हैं। भगवती महाकाली भी त्रिनेत्रा है। यह तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करना साक्षात भगवान शिव और शक्ति को धारण करना है। यह अग्रि स्वरूप है इसका धारण करना रक्तविकार, रक्तचाप, कमजोरी, मासिक धर्म, अल्सर में लाभप्रद है। आज्ञा चक्र जागरण (थर्ड आई) में इसका विशेष महत्व है। चार मुखी रुद्राक्ष चार मुखी रुद्राक्ष के मुख्य देवता ब्रह्मा हैं और यह बुधग्रह का प्रतिनिधित्व करता है इसे वैज्ञानिक, शोधकर्त्ता और चिकित्सक यदि पहनें तो उन्हें विशेष प्रगति का फल देता है। यह मानसिक रोग, बुखार, पक्षाघात, नाक की बीमारी में भी लाभप्रद है। पांच मुखी रुद्राक्ष यह साक्षात भग...