किस दिन किस मंत्र से करें देवी आराधना माता दुर्गा के 9 रूपों की साधना करने से भिन्न - भिन्न फल प्राप्त होते हैं। कई साधक अलग - अलग तिथियों को जिस देवी की तिथि हैं , उनकी साधना करते हैं। आइए जानें कि हर दिन किस मंत्र से करें देवी आराधना (1) माता शैलपुत्री : प्रतिपदा के दिन इनका पूजन - जप किया जाता है। मूलाधार में ध्यान कर इनके मंत्र को जपते हैं। धन - धान्य - ऐश्वर्य , सौभाग्य - आरोग्य तथा मोक्ष के देने वाली माता मानी गई हैं। मंत्र - ' ॐ ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्यै नम : । ' (2) माता ब्रह्मचारिणी : स्वाधिष्ठान चक्र में ध्यान कर इनकी साधना की जाती है। संयम , तप , वैराग्य तथा विजय प्राप्ति की दायिका हैं। मंत्र - ' ॐ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम : । ' (3) माता चन्द्रघंटा : मणिपुर चक्र में इनका ध्यान किया जाता है। कष्टों से मुक्ति तथा मोक्ष प्राप्ति के लिए इन्हें भजा जाता है। मंत्...
जादू-टोना, रोचक तथ्य "आध्यात्मिक जानकारी" के साथ आपकी स्वास्थ्य समस्या का समाधान। सारी जानकारी पुरानी किताब, निजी अनुभव, हमारे अघोरी मित्र, ग्रामीण ओझा , भगत जी और इंटरनेट से ली गई है।