Skip to main content

Posts

Showing posts from December 21, 2022

एक साथ वर्जित रत्न

 एक साथ वर्जित रत्न  सूर्य -  माणिक्य  के साथ- नीलम, हीरा/ओपल, गोमेद, लहसुनिया वर्जित है। चन्द्र -  मोती  के साथ- हीरा/ओपल, पन्ना, नीलम, गोमेद, लहसुनिया वर्जित है। मंगल -  मूंगा  के साथ- पन्ना, हीरा/ओपल, गोमेद, लहसुनिया वर्जित है। बुध - पन्ना के साठ- पुखराज, मूंगा, मोती वर्जित है। गुरु - पुखराज के साथ- हीरा/ओपल, नीलम, गोमेद वर्जित है। शुक्र - हीरे के साथ- माणिक्य, मोती, मूंगा, पुखराज वर्जित है। शनि - नीलम के साथ- माणिक्य, मोती, पुखराज वर्जित है। राहु - गोमेद के साथ- माणिक्य, मूंगा, माणिक्य, पुखराज वर्जित है। केतु - लहसुनिया के साथ- माणिक्य, मूंगा, पुखराज, मोती वर्जित है। नोट : 1. वैसे तो, सूर्य और बुध मित्र हैं. इसलिए, ऐसा बहुत से ज्योतिषी यह कह देते हैं, कि पन्ना और माणिक्य साथ-२ पहने जा सकते हैं. पर, व्यक्ति का लग्न कोई भी हो, अगर सूर्य सहायक ग्रह होगा, तो बुध शत्रु, और अगर बुध सहायक होगा, तो सूर्य शत्रु का काम करेगा. 2. रत्न और उपाय, केवल व्यक्ति के लग्न से निर्धारित होते हैं, राशि से नहीं. हमारे विचार में, और विद्वान् ज्योतिषियों की राय ...

रत्न और उपरत्न

रत्न:-  रत्न सबसे पहले हम जान लेते हैं कि रत्न क्या है और काम क्या करता है,और कैसे काम करता है ।  रत्नों का सिर्फ काम है ताकत को बढ़ाना ।  जो भी ग्रह है उस ग्रह की ताकत, उस ग्रह के प्रभाव को बढ़ाना। अच्छे ग्रह हैं तो अच्छे ग्रह की ताकत को बढ़ाएगा और अगर कुंडली में वह ग्रह खराब स्थिति में है तो भी वह उसके प्रभाव को बढ़ाएगा। जो ग्रह हमारे कुंडली में अच्छे भाव में है अगर हम उनके रत्न पहनते हैं तो वह उसके प्रभाव को बढ़ाएगा जो हमें फायदा देगा, जो ग्रह हमारे कुंडली में नीच में है खराब है अगर उसके रत्न धारण करेंगे तो भी वह रत्न उसके प्रभाव को बढ़ाएगा और नीच ग्रह होने के कारण अशुभ होने के कारण वह ग्रह हमें परेशान करेंगे। रत्नों का काम है उसके बल, उसके प्रभाव को बढ़ाना। रत्न कमजोर ग्रह के ही धारण करने चाहिए। जो ग्रह कुंडली में शुभ हो लेकिन उसमें बल की कमी हो तो उससे संबंधित रत्न को धारण करना चाहिए। जो ग्रह कुंडली में शुभ हो और बलवान हो तो उसके रत्न को धारण नहीं करना चाहिए क्योंकि बलवान ग्रह का रत्न धारण करने से वह अशुभ फल देने लगते हैं। ज्यादा बलाबल होने से वह ग्रह उत्पात करने लगत...