Skip to main content

Posts

Showing posts with the label स्वास्थ्य

शयन के नियम

" शयन के नियम !" 1. सूने तथा निर्जन घर में अकेला नहीं सोना चाहिए। "देव मन्दिर" और   श्मशान में भी नहीं सोना चाहिए - मनुस्मृति 2. किसी सोए हुए मनुष्य को अचानक नहीं जगाना चाहिए - विष्णुस्मृति 3. विद्यार्थी , नौकर औऱ द्वारपाल , यदि ये अधिक समय से सोए हुए हों , तो इन्हें जगा देना चाहिए - चाणक्यनीति 4. स्वस्थ मनुष्य को आयुरक्षा हेतु ब्रह्ममुहुर्त में उठना चाहिए। (देवीभागवत) बिल्कुल अँधेरे कमरे में नहीं सोना चाहिए - पद्मपुराण 5. भीगे पैर नहीं सोना चाहिए। सूखे पैर सोने से लक्ष्मी (धन) की प्राप्ति होती है। (अत्रिस्मृति) टूटी खाट पर तथा जूठे मुँह सोना वर्जित है - महाभारत 6. " नग्न होकर/निर्वस्त्र" नहीं सोना चाहिए -गौतम _ धर्म _ सूत्र 7. पूर्व की ओर सिर करके सोने से # विद्या , पश्चिम की ओर सिर करके सोने से प्रबल चिन्ता , उत्तर की ओर सिर करके सोने से हानि व मृत्यु तथा दक्षिण की ओर सिर करके सोने से धन व आयु की प्राप्ति होती है - आचारमय़ूख 8. दिन में कभी नहीं सोना चाहिए। परन्तु ज्येष्ठ _ मास में दोपहर के समय 1 मुहूर्त ( 48 मिनट) के लिए सोया जा ...

चटनियां

 🍀 एंटीऑक्‍सीटेंड के सेवन का सबसे आसान तरीका है चटनियां 🍀 आजकल आहार विशेषज्ञों द्वारा एंटीऑक्सीडेंट का सेवन करने की सलाह दी जाती है क्योंकि ये इम्युनिटी बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मगर हर चीज़ के लिए सप्लीमेंट लेना  उचित नहीं है। इनके सेवन का सबसे अच्छा तरीका है इन्हें आहार में शामिल करना। रंग-बिरंगी गोलियों और कैप्‍सूल के रूप में एंटीऑक्‍सीडेंट लेने से बेहतर है मुंह में पानी ले आने वाली इन चटनियों का सेवन किया जाए। सबसे पहले यह समझते हैं कि आखिर एंटीऑक्‍सीटेंड का सेवन इतना महत्वपूर्ण क्यों है। एंटीऑक्‍सीटेंड क्या है एंटीऑक्सीडेंट अणु होते हैं, जो आपके शरीर में मुक्त कणों से लड़ते हैं। मुक्त कण ऐसे यौगिक होते हैं, जो आपके शरीर में उनका स्तर बहुत अधिक हो जाने पर नुकसान पहुंचा सकते हैं। वे मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर सहित कई बीमारियों से जुड़े हुए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी की वैज्ञानिक डॉ पूनम सिंह बताती हैं कि एंटीऑक्सीडेंट भोजन में पाए जाते हैं, विशेष रूप से फलों, सब्जियों और अन्य पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों में। कई विटामिन, जैसे विटामिन ई और सी, एक प्रभ...

नींबू पानी पीने के नुकसान

नींबू  पानी  पीने के नुकसान:  गर्मी में ज्यादातर लोग सुबह उठकर नींबू पानी का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको नींबू पानी पीने के नुकसाने के बारे में पता है।  नींबू के रस को पानी में डालकर पीने से शरीर को विटमिन सी, पोटैशियम और फाइबर तो मिलता है, लेकिन नींबू पानी पीने के कुछ नुकसान भी होते हैं।  नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जिसकी ज्यादा मात्रा शरीर में जाने से यह हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इतना ही नहीं इसके कारण कई समस्याएं भी होने लगती हैं।  नींबू पानी पीने के नुकसान  ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसके कारण डीहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है।  नींबू पानी पीने से दांतों में सेंसटिविटी (ठंडा-गर्म लगना) की समस्या हो जाती है।  ज्यादा नींबू पानी पीने से सीने में जलन की समस्या होती है। नींबू पानी के ज्यादा सेवन से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।  नींबू में पाए जाने वाला एसिड शरीर की पाचन क्रिया को प्रभावित करता है।  पाचन क्रिया प्रभावित होने के कारण पेट खराब होने जैसी कई पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं...

नींबू केऔषधीय गुण

नींबू के फायदे और औषधीय गुण  निम्बू हमारे बॉडी के लिए काफी लाभदायक है। लेमन जूस पिने से शरीर में रोग होने की संभावना न के बराबर रहती है। यह न केवल शरीर के विषाक्त पदार्थ को दूर करके, शरीर को साफ करने में मददगार है बल्कि‍ इसके और भी कई फायदे हैं। पथरी के लिए निम्बू रामबाण औषोधि है।   एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ कर सेंधा नमक मिलाकर सुबह शाम दो बार रोज़ एक महीने तक पिने से पथरी पिघल कर निकल जाती है। अंगूर के 60 पत्तो पर आधा नींबू निचोड़ कर पीस कर चटनी बना ले। इसे 2 चम्मच हर 2 घंटे में 3 बार खाने से पथरी से होने वाला दर्द दूर हो जाता है। अपने नाखुनो पर रोज़ निम्बू रगड़े , रस सुख जाने पर पानी से धोये । इससे नाखुनो का रंग साफ हो जाता है, और आपके नाख़ून चमक उठेंगे। एक निम्बू के रस में 3 चम्मच चीनी , 2 चम्मच पानी मिलकर , घोल को बालो की जड़ो में लगाए। 1 घंटे बाद पानी से सर को अच्छे से धो ले। इससे बालो की रस्सी दूर हो जाएगी और बालो का गिरना बंद हो जायेगा । नींबू फायेदे बालो के लिए में इसके रस में पिसा हुआ आंवला मिलाकर सफेद बालों पर लेप करने से बाल काले होते हैं। यह लेप बालों के...

हमारे बॉडी के लिए काफी लाभदायक है निम्बू

  नीबू  (Limon) छोटा पेड़ अथवा सघन झाड़ीदार पौधा है। इसकी शाखाएँ काँटेदार , पत्तियाँ छोटी , डंठल पतला तथा पत्तीदार होता है। फूल की कली छोटी और मामूली रंगीन या बिल्कुल सफेद होती है। प्रारूपिक नीबू गोल या अंडाकार होता है। छिलका पतला होता है , जो गूदे से भली भाँति चिपका रहता है। पकने पर यह पीले रंग का या हरापन लिए हुए होता है। यह पांडुर हरा , अम्लीय, सुगंधित, रसयुक्त , सुंदर एवं चमकदार होते हैं। नीबू अधिकांशत: उष्णदेशीय भागों में पाया जाता है। इसका आदिस्थान संभवत: भारत ही है।   कागजी नीबू , कागजी कलाँ , गलगल तथा लाइम सिलहट ही अधिकतर घरेलू उपयोग में आते हैं। इनमें कागजी नीबू सबसे अधिक लोकप्रिय है। इसके उत्पादन के स्थान मद्रास , बंबई , बंगाल , पंजाब , मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र हैदराबाद , दिल्ली , पटियाला , उत्तर प्रदेश , मैसूर तथा बड़ौदा हैं। नीबू की उपयोगिता जीवन में बहुत अधिक है। इसका प्रयोग अधिकतर भोज्य पदार्थों में किया जाता है। इससे विभिन्न प्रकार के पदार्थ , जैसे तेल , पेक्टिन , सिट्रिक अम्ल , रस , स्क्वाश तथा सार ( essence) आदि तैयार किए जाते हैं। विटामिन सी ...