Skip to main content

हमारे बॉडी के लिए काफी लाभदायक है निम्बू

 

नीबू (Limon) छोटा पेड़ अथवा सघन झाड़ीदार पौधा है। इसकी शाखाएँ काँटेदार, पत्तियाँ छोटी, डंठल पतला तथा पत्तीदार होता है। फूल की कली छोटी और मामूली रंगीन या बिल्कुल सफेद होती है।

प्रारूपिक नीबू गोल या अंडाकार होता है। छिलका पतला होता है, जो गूदे से भली भाँति चिपका रहता है। पकने पर यह पीले रंग का या हरापन लिए हुए होता है। यह पांडुर हरा, अम्लीय, सुगंधित, रसयुक्त, सुंदर एवं चमकदार होते हैं।

नीबू अधिकांशत: उष्णदेशीय भागों में पाया जाता है। इसका आदिस्थान संभवत: भारत ही है। कागजी नीबू, कागजी कलाँ, गलगल तथा लाइम सिलहट ही अधिकतर घरेलू उपयोग में आते हैं। इनमें कागजी नीबू सबसे अधिक लोकप्रिय है। इसके उत्पादन के स्थान मद्रास, बंबई, बंगाल, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र हैदराबाद, दिल्ली, पटियाला, उत्तर प्रदेश, मैसूर तथा बड़ौदा हैं।

नीबू की उपयोगिता जीवन में बहुत अधिक है। इसका प्रयोग अधिकतर भोज्य पदार्थों में किया जाता है। इससे विभिन्न प्रकार के पदार्थ, जैसे तेल, पेक्टिन, सिट्रिक अम्ल, रस, स्क्वाश तथा सार (essence) आदि तैयार किए जाते हैं।

विटामिन सी से भरपूर नीबू स्फूर्तिदायक और रोग निवारक फल है। इसका रंग पीला या हरा तथा स्वाद खट्टा होता है। इसके रस में ५% साइट्रिक अम्ल होता है|

नीबू के गुण 

नीबू में ए, बी और सी विटामिनों की भरपूर मात्रा है-विटामिन ए अगर एक भाग है तो विटामिन बी दो भाग और विटामिन सी तीन भाग। 

इसमें -पोटेशियमलोहासोडियममैगनेशियमतांबाफास्फोरस और क्लोरीन तत्त्व तो हैं हीप्रोटीनवसा और कार्बोज भी पर्याप्त मात्रा में हैं। विटामिन सी से भरपूर नीबू शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही एंटी आक्सीडेंट का काम भी करता है और कोलेस्ट्राल भी कम करता है। नीबू में मौजूद विटामिन सी और पोटेशियम घुलनशील होते हैं, जिसके कारण ज्यादा मात्रा में इसका सेवन भी नुकसानदायक नहीं होता। रक्ताल्पता से पीडि़त मरीजों को भी नीबू के रस के सेवन से फायदा होता है। यही नहीं, नीबू का सेवन करने वाले लोग जुकाम से भी दूर रहते हैं। एक नीबू दिन भर की विटामिन सी की जरूरत पूरी कर देता है। नीबू के कुछ घरेलू प्रयोगों पर लगभग हर भारतीय का विश्वास हैं। ऐसा माना जाता है कि दिन भर तरोताजा रहने और स्फूर्ति बनाए रखने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक नीबू का रस व एक चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए। एक बाल्टी पानी में एक नीबू के रस को मिलाकर गर्मियों में नहाने से दिनभर ताजगी बनी रहती है। गर्मी के मौसम में हैजे से बचने के लिए नीबू को प्याज  पुदीने के साथ मिलाकर सेवन करना चाहिए। लू से बचाव के लिए नीबू को काले नमक वाले पानी में मिलाकर पीने से दोपहर में बाहर रहने पर भी लू नहीं लगती। इसके अलावा इसमें विटामिन एसेलेनियम और जिंक भी होता है। गले में मछली का कांटा फंस जाए तो नीबू के रस को पीने से निकल जाता है। सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में नींबू का रस मिला कर पीने से वजन काम करने और पेट साफ रखने मे मदद मिलती है।

नींबू के फायदे और औषधीय गुण

निम्बू हमारे बॉडी के लिए काफी लाभदायक है। लेमन जूस पिने से शरीर में रोग होने की संभावना न के बराबर रहती है। यह न केवल शरीर के विषाक्त पदार्थ को दूर करके, शरीर को साफ करने में मददगार है बल्कि‍ इसके और भी कई फायदे हैं।

पथरी के लिए निम्बू रामबाण औषोधि है। एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ कर सेंधा नमक मिलाकर सुबह शाम दो बार रोज़ एक महीने तक पिने से पथरी पिघल कर निकल जाती है।

अंगूर के 60 पत्तो पर आधा नींबू निचोड़ कर पीस कर चटनी बना ले। इसे 2 चम्मच हर 2 घंटे में 3 बार खाने से पथरी से होने वाला दर्द दूर हो जाता है।

अपने नाखुनो पर रोज़ निम्बू रगड़े , रस सुख जाने पर पानी से धोये । इससे नाखुनो का रंग साफ हो जाता है, और आपके नाख़ून चमक उठेंगे।

एक निम्बू के रस में 3 चम्मच चीनी , 2 चम्मच पानी मिलकर , घोल को बालो की जड़ो में लगाए। 1 घंटे बाद पानी से सर को अच्छे से धो ले। इससे बालो की रस्सी दूर हो जाएगी और बालो का गिरना बंद हो जायेगा ।

नींबू फायेदे बालो के लिए में इसके रस में पिसा हुआ आंवला मिलाकर सफेद बालों पर लेप करने से बाल काले होते हैं। यह लेप बालों के अन्य रोग के लिए भी फायेदेमंद होता हैं।

गंजापन रोकने में

  • नींबू के बीज और रस मिलकर बीजो को अच्छे से पीस ले, अब इस पेस्ट को बाल उडी जगह पर लगाए। 4-5 महीने तक लगातार लगाने से बाल उग जायेगे।
  • रोजाना 3 चम्मच बेसन में एक नींबू का रस थोड़ा पानी डाल कर गाढ़ा पेस्ट बना ले, इस पेस्ट को जहा बल नहीं है वहा लगाए, अब पेस्ट सूखने के बाद पानी से इसे धो ले। फिर नारियल के आयल में बराबर मात्रा में नींबू का रस मिला ले, अब इसे सर में लगाए। ऐसा करने से सर में बाल आ जायेगे।
  • अगर सर में खुजली, फुंसिया, त्वचा सुखी और कठोर हो तो बालो में दही लगाकर 10 मिनट रखे और बाद में धो ले। बालो के सुख जाने पर सामान मात्रा में नींबू और सरसो का तेल मिलाकर बालो में लगाए। इस प्रयोग को लम्बे समय तक करे।

निम्बू और अदरक के रस को सामान मात्रा में मिला ले अब इस रस को बालो की जड़ो में लगाये। इसके लगाने से जुए मर जाएगी। इस पेस्ट को एक घंटे बाद धो ले।

नींबू के औषधीय गुण ज्ञान तंतुओ की उतेजना को शांत करता है। इससे ह्रदय की अधिक धड़कन शांत होकर सामान्य हो जाती है। ब्लड प्रेसर ( High BP ) के रोगियों की रक्त वाहिनियो को निम्बू सक्ति देता है।

एक कप पानी में आधा चम्मच लहसुन का रस और एक निम्बू का रस मिलकर रोजाना दो बार पिए। यह पये कमर दर्द में लाभदायक है।

यदि भोजन नहीं पचता हो, कटती डकारे आती हो –

  • पपीते पर काली मिर्च और नींबू डाल कर सात दिनों तक रोज़ खाए।
  • भोजन के साथ मुली पर नमक और नींबू डाल कर रोज़ खाए।
  • नींबू पर कालानमक कालीमिर्च डालकर दिन में तिन बार चुसे। इससे पेट की अपच और पेट के सामान्य रोग ठीक हो जायेंगे. भूख भी अच्छी लगने लगेगी।

दो चम्मच निम्बू का रस एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर भोजन के बाद इससे कुल्ला करे। लगातार इस उपाय को करने पर मुंह से बदबू आना बंद हो जाएगी।

नींबू के फायदे पेट में गैस से राहत

  • एक चम्मच नींबू के रस, एक चम्मच पीसी हुई अजवाइन आधा कप गरम पानी में मिलकर सुबह शाम पिने से पेट की समस्या दूर होती है।
  • एक ग्लास पानी में एक नींबूनिचोड़ कर एक छोटा चम्मच खाने का मीठा सोडा मिलकर रोज़ पिए. पेट में गैस नहीं बनेगी।
  • आधा ग्लास गरंम पानी में आधा नींबू निचोड़ कर इसके साथ थोड़ी सी पीसी हुई काली मिर्च की फक्की सुबह्ह शाम ले. इससे पेट की समस्या में राहत मिलेगी।
  • सोठ एक चम्मच, साबुत अजवाइन 50 ग्राम इसे निम्बू के रस में भिगोकर छाया में सुखा दे। अब जब भी खाना खाए उसके बाद एक चम्मच इसको खाए।
  • नींबू काट कर इसकी फाको में नमक, कलि मिर्च भरके गरम करे। इसको चूसने से पेट में बनी गैस में लाभ मिलता है।

मुह के छाले

  • एक ग्लास गरम पानी में आधा निम्बू निचोड़ कर दिन में 4 बार कुल्ला करे।
  • रोज़ नींबू पानी में स्वाद के निये चीनी या नमक मिलकर सुबह भूखे पेट पिए।
  • रात को एक ग्लास गरम दूध में एक चम्मच शुद्ध देसी घी दाल कर पिए।
  • लम्बे समय 2 महीने तक प्रयोग करने से भविष्य में कभी भी मुह में छाले होना बंद हो जायेंगे।

हिचकी आना

  • नींबू के पेड़ से हरी पत्तिया तोड़कर चबा चबा कर उसका रस चुसे. हिचकी आना बंद हो जाएगी.
  • गरम पानी में निम्बु निचोड़कर घुट घुट पिने से हिचकी आना बंद हो जाती है.
  • निम्बू, सोठ, काली मिर्च, अदरक सब थोडा थोडा लेकर पिस कर चटनी बना ले. इसको चाट चाट कर खये हिचकी नहीं आयेगी.
  • निम्बू में नमक भरकर चार बार चूस ले.
  • कला नमक, शहद और निम्बू का रस मिला कर कहते. इन प्रयोग से हिचकी आना बंद हो जाएगी.

पेट दर्द 

  • 50 ग्राम पुदीने को पिस कर पतले कपडे में में डाल कर निचोड़कर रस निकाल ले। इसमें आधा नींबू का रस, 2 चम्मच शहद और 4 चमच पानी मिला कर पिने से पेट का दर्द जल्दी ठीक हो जाता है।
  • पेट में कीड़ो के कारन भी दर्द होता है। अगर पेट में कीड़े हो तो 7 दिन तक 2 बार नींबू की फांक में पिसा हुआ जीरा, कुटी हुई काली मिर्च और कला नमक भरकर चुसे। पेट में कीड़े के कारण हो रहे दर्द में रहत मिलेगी।
  • मुली पर नमक, नींबू, कालीमिर्च डाल कर खाने से अपच का पेट दर्द ठीक हो जाता है।
  • किसी भी प्रोग्राम में अधिक खाना खाने से अपच, गैस, पेट दर्द आदि हो जाते है, तो एक कप गरम पानी में भुना हुआ जीरा, पीसी हुई अजवाइन, नींबू और चीनी मिलाकर दिन में 4 बार पिए।
  • चीनी, जीरा, नमक, कालीमिर्च और नींबू एक कप गरम पानी में मिलाकर रोजाना 3 बार पिए।
  • आधा कप मुली का रस में आधा नींबू का रस मिलाकर दिन में 2 बार पिने से खाना खाने के बाद होने वाला पेट दर्द ठीक हो जाता है।

कब्ज

  • एक ग्लास गरम पानी में एक नींबू निचोड़ कर सुबह उठकर खाली पेट पिने से पेट साफ हो जायेगा और कर्मी भी निकल जायेंगे।
  • एक ग्लास गरम पानी में निम्बु और 2 चम्मच अरंडी का तेल (castard oil ) मिला कर रात में पिए।
  • एक चम्मच मोटी सौंफ और 5 काली मिर्च चबाये उसके बाद एक ग्लास पानी में निम्बु और काला नमक मिलाकर रोज़ रात को पिए।
  • रात को भूखे पेट अमरुद पर नमक, काली मिर्च और नींबू डाल कर प्रतिदिन खाए।
  • सुबह भूखे पेट नींबू पानी और रात को नींबू की सिकंजी पिने से कब्ज दूर हो जाती है। लम्बे समाये तक ऐसा करने से पुराना कब्ज ठीक हो जाता है।

उलटी 

  • आधा कप पानी में 15 बूंद नींबू का रस, भुना हुआ एवम पिसा हुआ जीरा, पीसी हुई एक चम्मच छोटी इलाइची मिला कर हर आधे घंटे में पिए। उलटी होना बंद हो जाएगी।
  • नींबू के छिलके को सुखाकर, जलाकर राख बना ले। छोटी चम्मच राख, आधा चम्मच शहद में मिलकर चाटने से उलटी बंद हो जाती है।
  • सेन्दा नमक, हरा धनिया  और आधा नींबू निचोड़ कर चटनी बना ले। जब तक उलटी हो बार बार आधा चम्मच चटनी चाटते रहे।
  • उलटी बंद करने के के लिए नीम्बू की फाक में मिश्री भर के चुसे।
  • यात्रा करते समाये किसी को उलटी आती हो तो उससे यात्रा के दोरान नींबू चूस लेना चाहिए उससे उलटी नहीं होगी।
  • अगर छोटा शिशु ( बच्चा ) दूध पिने के बाद उलटी करता है तो दूध पिलाने के कुछ देर बाद 3 बूंद नींबू का रस एक चम्मच पानी में मिलके पिलाये।
  • 100 ग्राम कच्चा जीरा, 30 ग्राम सेन्दा नमक पीसकर नींबू के रस में तर कर ले, या रस में डूबे रहे। इनको ऐसे ही रहने दे। रोज़ इसे चम्मच से हिला देवे। सुख जाने पर आधा चम्मच रोज़ दिन में 3 बार चबाये। गर्भ अवस्था में होने वाली उलटिया बंद हो जाएगी।
  • ठन्डे पानी में नींबू का रस मिलाके पिने से गर्भ अवस्था की उलटी में लाभ होता है।

दस्त

  • एक कप ठन्डे पानी में एक छोटा नींबू का रस और स्वाद अनुसार नमक, चीनी मिलाकर 2 -2 घंटे में पिने से दस्त बंद हो जाएगी।
  • दस्त अगर थोडा थोडा और बार बार हो तो एक चम्मच प्याज़ का रस और आधा नींबू का रस एक छोटे कप ठन्डे पानी में मिलाकर हर 3 घंटे में पिए। इससे दस्त ठीक हो जाती है।

हैजा

नींबू के औषधीय गुण हैजा से बचाता है। जब हैजा फ़ैल रहा हो या किसी को हैजा हो गया हो तो संपर्क में आने वाले नींबू का अधिक से अधिक सेवन करे, नींबू चुसे, नींबू का आचार खाए। भोजन करने के बाद नींबू पानी पिए। ऐसा करने से हैजे से बचाव होगा। हैजा के कीटाणु खट्टी चीजों के सेवन से ख़तम हो जाते है। हैजा होने पर 4 चम्मच गुलाब जल, थोडा नींबू का रस और मिस्री मिलाकर हर 2 घंटे में पिए। हैजे में लाभ मिलेगा।

जुकाम

  • यदि जुकाम बार बार होता हो तो रत को सोते समय पैरो के तलवों पर सरसों के तेल की मालिस करे। एक ग्लास गरम पानी में नींबू का रस मिला कर 1 महीने तक पिए।
  • जब जुकाम हो तो एक साबुत नींबू को धो कर, एक ग्लास पानी में उबल ले। जब नींबू अच्छी तरह उबल जाये तो उससे निकाल कर काट ले और इसी गरम पानी को को ग्लास में भर कर वही नींबू निचोड़ ले। इसमें एक चम्मच अदरक का रस, दो चम्मच शहद मिलकर पिए। जुकाम ठीक हो जायेगा।
  • दो चम्मच मेथी दाना एक ग्लास पानी में उबल ले। उबला हुआ पानी आधा रहने पर पानी छान कर इसमें आधा नींबू निचोड़ कर गरमा गर्म पिए और उबले हुए मेथी दाना भी खा ले। ऐसा करने से बुखार, फ्लू, सर्दी, स्वास आदि रोगों में लाभ मिलता है। इस पानी को दिन में दो बार पिए जब तक जुखाम ठीक न हो पिटे रहिये।

खासी

  • आधा चम्मच नींबू के रस में 2 चम्मच शहद मिलकर चाटने से तेज़ खांसी, स्वांस, जुकाम में लाभ मिलता है।
  • नींबू में चीनी, काला नमक और कालीमिर्च भर कर गरम करके चूसने से फायेदा मिलता है। तेज़ खांसी का दोरा ठीक हो जाता है।
  • 30 पुदीने के पत्ते, 8 काली मिर्च पीसी हुई, एक ग्लास पानी में नमक स्वाद अनुसार मिलाकर इतना उबाले की आधा पानी शेष रह जाये। इसे चान कर इसमें एक नींबू निचोड़ कर सुबह शाम दिन में 2 बार पिए। खासी और भुखर दोनों में लाभ मिलता है।
  • एक साबुत निम्बु को पानी में उबाल कर एक कप में निचोड़ के 2 चम्मच शहद डाल कर मिला ले। इस तरह का मिश्रण तेयार कर के सुबह शाम लेने से खांसी में लाभ मिलता है और सीने में जमा कफ पिघल कर बहार निकल जाता है।

सर दर्द 

  • नींबू के छिलके पिस कर सर पर लगाने से सर का दर्द में लाभ मिलता है।
  • अदरक का रस आधा चम्मच, निम्बू का रस आधा चम्मच और सेन्दा नमक एक चोथाई मिलाकर हल्का गर्म कर इसको सूंघे। इससे छिके आकर कफ, पानी निकलता है और सर दर्द ठीक हो जाता है। इससे सर्दी के कारण हुआ सर का दर्द और आधे सर के दर्द में लाभ मिलता है।
  • नींबू की फांक को गरम करके सर दर्द पर रगड़ने से दर्द ठीक हो जाता है। नींबू का रस रगड़ने के बाद सर को हवा नहीं लगने दे सर को ढक कर रखे।

सुखी त्वचा ( Dry Skin )

  • आधा कप पानी में एक चम्मच पीसी हुई मुल्तानी मिटटी, आधा नींबू का रस मिलकर चेहरे, हाथ, पेरो पर मिलकर लेप लगा ले। उसके बाद आधे घंटे बाद धो ले त्वचा का सूखापन दूर हो जायेगा।
  • सुखी तवचा पर हल्दी और नींबू का रस मिलकर पेस्ट बना लेवे। इस लेप को त्वचा पर लगाकर आधे घंटे बाद धो लेवे सुखी त्वचा निखर जाएगी।

तैलीय त्वचा ( Oily Skin ) 

एक छोटा कप खीरे का रस में 4 चम्मच बेसन, 4 चम्मच दही और आधा नींबू का रस अच्छी तरह से मिलकर चहरे और हाथ पैरो पर लेप लगाकर आधे घंटे बाद धो लेवे। ऐसा करने से आपको ओइली त्वचा निखर जाएगी।

खुजली

नहाने से पहले निम्बु की फांक में में पीसी हुई फिटकरी भर कर खुजली वाली जगह पर रगड़े। 10 मिनट बाद स्नान कर लेवे। ऐसा करने से खुजली जल्दी ठीक हो जाती है।

खून की कमी

  • एक ग्लास पानी में एक नीम्बू का रस निकाल कर उसमे 25 ग्राम किशमिश डाले। इसको रात को किसी खुले स्थान पर रख देवे। सुबह भीगी हुई किशमिश खाए और यह पानी पि लेवे। Nimbu Paani में भीगी हुई किशमिश खाने से खून बढेगा और खून की कमी के रोगों में लाभ मिलेगा।
  • मुली काट कर अदरक के टुकड़े और निम्बू डाल कर खाए इससे खून की कमी दूर होती है।

मुहासे ( Pimpals )

  • तिल्ली ( til ) पर नींबू का रस डाल कर चटनी बना ले। अब इसको चहरे पर मिलाकर लेप करे। इस लेप को 2 घंटे बाद धोये। चहरे की तवचा मुलायम होकर मुहासे दूर हो जायेंगे।
  • दालचीनी पिस कर पावडर बना ले। एक छोटा चम्मच पाउडर में कुछ बुँदे निम्बू का रस डाल कर पेस्ट बना लेवे। पेस्ट को एक घंटे तक मुहासों पर लगाये और धो ले। ऐसा करने से मुहासे ठीक हो जायेंगे।
  • नींबू का रस निकालने के बाद बचे हुए छिल्को को इकट्ठा कर के सुखा ले। सुख जाने पर पिस लेवे। इसके 2 चम्मच में एक चम्मच बेसन मिला कर पानी डाल कर पेस्ट बना लेवे। अब इस पेस्ट को चहरे पर लगाये और आधे गनते बाद धो लेवे. मुहासे, दाग-धब्बे और झाहिया ठीक हो जाएगी।
  • नहाने से पहले चहरे पर नींबू की फांक रगड़ कर जब रस सुख जाये तब नहाये। इसके बाद भी हर घंटे चहरे पर नींबू रगड़ कर कुछ समाये बाद धोते रहे। मुहासे जल्दी ठीक होने लगें.

स्किन – Skin

  • 4 चम्मच चने या जो का आटा, 8 चम्मच दूध, आधा चम्मच हल्दी और 2 नींबू का रस मिलकर पेस्ट बना लेवे। इस पेस्ट को हाथो, चहरे और पुरे शारीर पर लगाये। सुखाने पर रगड़ कर बिना साबुन लगाये नाहा ले। इससे शारीर मुलायम और सुन्दर बनेगा।
  • हल्दी और मसूर की दाल सामान मात्रा में एक कप लेकर उसमे पानी और नींबू का रस मिलकर रात भर के लिए रख दे। सुबह चहरे, हाथो और गले पर लगाये। 15 मिनट बाद नाहा ले आपका निखर और बाद जायेगा।
  • हरे मटर के दाने को नींबू के रस के साथ थोडा पानी डालकर पिस ले। इससे चहरे और हाथो पर लगा कर आधे घंटे बाद धो ले आपका निखार चमकने लगेगा।
  • आधा कप गाजर का रस, आधा चम्मच शहद और एक चोथाई भाग Nimbu का रस मिलाकर चहरे और तवचा के दाग-धब्बे पर लगाकर आधा घंटा बाद धो ले।
  • 4 चम्मच खीरे का रस, आधा नींबू, एक चोथाई हल्दी मिलकर चहरे, गर्दन, और हाथो पर लगाने के बाद आधे घंटे धोये। इससे शारीर का श्याम रंग साफ होकर गोरापन आ जायेगा। गोरा होने के लिए इस स्टेप को महीने भर तक करे।
  • कच्चा दूध, नींबू का रस और बेसन सामान मात्रा में मिलकर चहरे, गर्दन और हाथो पर लगाये। इसे रोज़ लगाये और सूखने पर रगड़ कर धोये। रंग गोरा होगा ओर सुन्दरता बढेगी.
  • नींबू और नारंगी के छिलके सुखर पिस ले। 4 चम्मच दूध के साथ इसका पेस्ट बना ले। इसको चहरे पर लगाकर रगड़े और 15 मिनट बाद इसे धो ले। त्वचा सुन्दर और चमकदार होगी।
  • रात को सोते समय Nimbu रगड़ कर सोये और सुबह धो लेवे। चहरे के दाग-धब्बे साफ हो जायेंगे।
  • साबुत हल्दी पर नींबू निचोड़ कर पिस ले और चहरे पर लगाकर एक घंटे बाद धोये। इसे चहरे के काले दाग और झाइया दूर होती है।
  • नींबू के फायेदे उसकी रस निकाली हुई फांक से होतो को रगड़े। होतो का कालापन दूर हो जायेगा।



Comments

Popular posts from this blog

रत्न क्या कर सकता है ?

  रत्न:-   सबसे पहले हम जान लेते हैं कि रत्न क्या है? काम क्या करता है?  क्या रत्न अशुभ / नीच ग्रह को शुभ कर सकता है ? रत्नों का सिर्फ काम है ग्रह की ताकत / प्रभाव को बढ़ाना ।  जो भी ग्रह है उस ग्रह की ताकत, उस ग्रह के प्रभाव को बढ़ाना। अच्छे ग्रह हैं तो अच्छे ग्रह की ताकत को बढ़ाएगा और अगर कुंडली में वह ग्रह खराब स्थिति में है तो भी वह उसके प्रभाव को बढ़ाएगा। जो ग्रह हमारे कुंडली में अच्छे भाव में है अगर हम उनके रत्न पहनते हैं तो वह उसके प्रभाव को बढ़ाएगा जो हमें फायदा देगा।  जो ग्रह हमारे कुंडली में अशुभ / नीच में है खराब है तो रत्न शुभ नहीं कर सकता है बल्कि अगर उसके रत्न धारण करेंगे तो वह रत्न उसके प्रभाव को बढ़ाएगा और नीच / अशुभ होने के कारण वह ग्रह हमें परेशान करेंगे।  रत्न हमेशा शुभ / योगकारक / कमजोर ग्रह के ही धारण करने चाहिए। जो ग्रह कुंडली में शुभ हो लेकिन उसमें बल की कमी हो तो उससे संबंधित रत्न को धारण करना चाहिए।  जो ग्रह कुंडली में शुभ हो और बलवान हो तो उसके रत्न को धारण नहीं करना चाहिए, क्योंकि बलवान ग्रह का रत्न धारण करने से वह अशुभ ...

कामप्रजाळण नाच करे I कवि दुला भाई काग कृत

 कामप्रजाळण नाच करे : रचना :- कवि दुला भाई काग कृत (छंद - दुर्मिला)  परमेश्वर मोद धरी पशुपाळण,कामप्रजाळण नाच करे, भभके गण भूत भयंकर भुतळ, नाथ अधंखर ते नखते, भणके तळ अंबर बाधाय भंखर , गाजत जंगर पांह गते ; डमरुय डडंकर बाह जटंकर , शंकर ते कईलास सरे, परमेश्वर मोद धरी पशुपाळण,कामप्रजाळण नाच करे, (1) हडडं खडडं ब्रह्मांड हले, दडडं दडदा कर डाक बजे, जळळं दंग ज्वाल कराल जरे , सचरं थडडं गण साज सजे ; कडके धरणी कडडं , हडडं मुख नाथ ग्रजंत हरे , परमेश्वर मोद धरी पशुपाळण,कामप्रजाळण नाच करे,(2) हदताळ मृदंग हुहूकट,हाकट धाकट धीकट नाद धरं, द्रहद्राह दिदीकट वीकट दोक्ट,कट्ट फरंगट फेर फरं ; धधडे नग धोम धधा कर धीकट,धेंकट घोर कृताळ धरे, परमेश्वर मोद धरी पशुपाळण,कामप्रजाळण नाच करे,(3) नट तांडवरो भट देव घटां नट उलट गूलट धार अजं, चहँ थाक दुदूवट दूवट खेंखट,गेंगट भू कईलास ग्रजं ; तत तान त्रिपुरारि त्रेकट त्रुकट, भूलट धुहर ठेक भरे, परमेश्वर मोद धरी पशुपाळण,कामप्रजाळण नाच करे,(4) सहणाई छेंछ अपार छटा,चहुथ नगारांय चोब रडे, करताल थपाट झपाट कटाकट, ढोल धमाकट मेर धडे ; उमया संग नाट गणं सरवेश्वर,ईश्वर 'थईततां,...

रुद्राक्ष के महत्व, लाभ और धारण विधि

एक मुखी रुद्राक्ष इसके मुख्य ग्रह सूर्य होते हैं। इसे धारण करने से हृदय रोग, नेत्र रोग, सिर दर्द का कष्ट दूर होता है। चेतना का द्वार खुलता है, मन विकार रहित होता है और भय मुक्त रहता है। लक्ष्मी की कृपा होती है। दो मुखी रुद्राक्ष मुख्य ग्रह चन्द्र हैं यह शिव और शक्ति का प्रतीक है मनुष्य इसे धारण कर फेफड़े, गुर्दे, वायु और आंख के रोग को बचाता है। यह माता-पिता के लिए भी शुभ होता है। तीन मुखी रुद्राक्ष मुख्य ग्रह मंगल, भगवान शिव त्रिनेत्र हैं। भगवती महाकाली भी त्रिनेत्रा है। यह तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करना साक्षात भगवान शिव और शक्ति को धारण करना है। यह अग्रि स्वरूप है इसका धारण करना रक्तविकार, रक्तचाप, कमजोरी, मासिक धर्म, अल्सर में लाभप्रद है। आज्ञा चक्र जागरण (थर्ड आई) में इसका विशेष महत्व है। चार मुखी रुद्राक्ष चार मुखी रुद्राक्ष के मुख्य देवता ब्रह्मा हैं और यह बुधग्रह का प्रतिनिधित्व करता है इसे वैज्ञानिक, शोधकर्त्ता और चिकित्सक यदि पहनें तो उन्हें विशेष प्रगति का फल देता है। यह मानसिक रोग, बुखार, पक्षाघात, नाक की बीमारी में भी लाभप्रद है। पांच मुखी रुद्राक्ष यह साक्षात भग...