पूजा के दीये की बाती कई तरह की आती हैं जैसे कि गोल , लंबी , कलावे की और धागे की बाती। हर एक बाती का उपयोग अलग-अलग रूप से किया जाता है। गोल बाती का दीया घर में जलाने से सकारात्मकता बढ़ती है और घर में से नकारात्मकता का स्तर कम होता है। गोल बाती का दीया ही मुख्य रूप से भगवान के सामने रोजाना की नियमित पूजा के दौरान जलाया जाता है। घी के दीपक में गोल बत्ती ही लगाई जाती है। लंबी बाती का दीया हमेशा तेल से प्रज्वलित होता है। घी के दीपक में लंबी बाती को लगाना वर्जित माना गया है। असल में लंबी बाती का दीपक हमेशा पर्व के दौरान या किसी विशेष काम की पूर्ती के लिए जलाया जाता है। कलावे की बाती का बनाया हुआ दीपक मुख्य रूप से पेड़-पौधों की पूजा के लिए उपयोग में लाया जाता है। कलावे की बाती को तिल के तेल वाले दीये में जलाना चाहिए। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं। लंबी बाती जो धागे से बनाई जाती है वह किसी भी रंग का हो उसका दीपक शनिवार के दिन ही जलाना चाहिए। लाल , पीले या नारंगी रंग के धागे की बाती बनाकर सरसों के तेल में दीपक जलाने से शनि देव की कृपा होती है। ...
जादू-टोना, रोचक तथ्य "आध्यात्मिक जानकारी" के साथ आपकी स्वास्थ्य समस्या का समाधान। सारी जानकारी पुरानी किताब, निजी अनुभव, हमारे अघोरी मित्र, ग्रामीण ओझा , भगत जी और इंटरनेट से ली गई है।