-: जीरा के फायदे और औषधीय गुण :- आप सब्जी खाते हैं , तो जीरा के बारे में जरूर जानते होंगे। जब भी कोई सब्जी बनाई जाती है , तो सबसे पहले जीरा का छौंक ही लगाया जाता है। जीरा का प्रयोग सब्जी में किया जाता है। जीरा के प्रयोग से कई बीमारियों का उपचार भी किया जा सकता है। आयुर्वेद में जीरा को एक बहुत ही फायदेमंद औषधि बताया गया है , और यह भी बताया गया है कि , कैसे जीरा का सेवन कर अनेक रोगों की रोकथाम करने में मदद मिल सकती है। जीरा क्या है ? जीरा एक मसाला है। आयुर्वेद के अनुसार , जीरा तीन तरह का होता है :- काला जीरा सफेद जीरा अरण्य जीरा (जंगली जीरा) सफेद जीरा से सभी लोग परिचित हैं , क्योंकि इसका प्रयोग मसाले के रूप में किया जाता है। -: जीरा के फायदे और उपयोग:- मुंह से बदबू आने पर जीरा का प्रयोग :- जीरा , तथा सेंधा नमक के चूर्ण का दिन में दो बार सेवन करें। इससे मुंह से आने वाली बदबू ठीक होती है। मतली और उल्टी में जीरा के प्रयोग से फायदा :- मतली , और उल्टी की परेशानी में जीरे को रेशमी कपड़े में लपेट लें। इसकी बत्ती बना लें , और इसका धुआं नाक में सूंघें...
जादू-टोना, रोचक तथ्य "आध्यात्मिक जानकारी" के साथ आपकी स्वास्थ्य समस्या का समाधान। सारी जानकारी पुरानी किताब, निजी अनुभव, हमारे अघोरी मित्र, ग्रामीण ओझा , भगत जी और इंटरनेट से ली गई है।