Skip to main content

गुरु कमजोर है ? क्या करे!!


यदि
किसी की कुंडली में गुरु कमजोर स्थिति में हो तो जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, भाग्य साथ नहीं देता और वैवाहिक परेशानियां आती हैं. यहां जानिए इसे मजबूत करने के आसान तरीके.

बृहस्पति ग्रह को देव गुरू कहा गया है. माना जाता है कि यदि कुंडली में देव गुरु बृहस्पति मजबूत स्थिति में हों, तो व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है. उसकी आंखों में चमक और चेहरे पर तेज होता है. वो व्यक्ति किसी को भी अपने ज्ञान के समक्ष झुकाने की पूरी ताकत रखता है. ऐसे लोग जीवन में बहुत तरक्की प्राप्त करते हैं और दूसरों के प्रेरणादायी बनते हैं. उनके जीवन में धन की कभी कमी नहीं रहती. गुरु व्यक्ति को धर्म और अध्यात्म का मार्ग दिखाता है और व्यक्ति को नम्र स्वभाव का बनाता है.

लेकिन इसके विपरीत अगर कुंडली में गुरु दोष लगा हो तो विवाह में देरी होती है और जिनका विवाह हो चुका है, उनके वैवाहिक जीवन में समस्याएं आती हैं. भाग्य साथ नहीं देता और व्यक्ति अति आशावादी बनकर मूर्खतापूर्ण व्यवहार करता है. ऐसे लोगों को डायबिटीज की बीमारी भी झेलनी पड़ती है. यहां जानिए अपनी कुंडली में बृहस्पति ग्रह के दोष दूर करने और उन्हें मजबूत करने के तरीके.

1. गुरु ग्रह के दोष को समाप्त करने के लिए गुरुवार के दिन स्नान से पहले पानी में एक चुटकी हल्दी डालें और इस पानी से स्नान करें. इसके बाद ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम:मंत्र का जाप करें और माथे पर केसर का तिलक लगाएं. इसके बाद केले के वृक्ष पर जल और धूप दीप अर्पित करें.

2. गायत्री मंत्र को बहुत शक्तिशाली मंत्र माना गया है. यदि आपने किसी को गुरु नहीं बनाया है तो आपको नियमित रूप से गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए. इससे आपका गुरु ही नहीं बल्कि सूर्य ग्रह भी मजबूत होगा और जीवन की तमाम समस्याएं अपने आप चली जाएंगी.

3. पीले हकीक की माला से ऊँ ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नम:मंत्र का जाप करें. अगर आप ऐसा रोज नहीं कर सकते तो कम से कम गुरुवार के दिन तो जरूर करें. इससे आपको देवगुरु बृहस्पति की कृपा प्राप्त होगी.

4. किसी जरूरतमंद बच्चे को किसी मंदिर में जाकर किताबें दान करें और किसी गरीब को चने की दाल दान में दें. ऐसा करने से गुरु की स्थिति मजबूत होती है.

5. कुंडली में गुरु दोष हो तो उसे दूर करने के लिए गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान िष्णु की पूजा-अर्चना करके विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

ये करें

गुरुवार के दिन कुछ बातों को नहीं करना चाहिए वर्ना गुरु और कमजोर होता है. गुरुवार के दिन शरीर पर साबुन लगाना, बाल धोना और कटवाना अशुभ माना जाता है. ऐसा नहीं करना चाहिए. साथ ही गुरुवार के दिन तो किसी को उधार दें और उधार लें. इससे गुरु की स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है और धन की हानि, आर्थिक कष् और ज्ञान में कमी आती है.

 

Comments

Popular posts from this blog

33 कोटि देवी देवता के नाम

  12 आदित्य, 8 वसु, 11 रुद्र और इन्द्र व प्रजापति को मिलाकर कुल 33 देवता होते हैं। कुछ विद्वान इन्द्र और प्रजापति की जगह 2 अश्विनी कुमारों को रखते हैं। प्रजापति ही ब्रह्मा हैं। 12 आदित्य : 1. अंशुमान, 2. अर्यमा, 3. इन्द्र, 4. त्वष्टा, 5. धाता, 6. पर्जन्य, 7. पूषा, 8. भग, 9. मित्र, 10. वरुण, 11. विवस्वान और 12. विष्णु। 8 वसु : 1. अप, 2. ध्रुव, 3. सोम, 4. धर, 5. अनिल, 6. अनल, 7. प्रत्यूष और 8. प्रभाष। 11 रुद्र : 1. शम्भू, 2. पिनाकी, 3. गिरीश, 4. स्थाणु, 5. भर्ग, 6. भव, 7. सदाशिव, 8. शिव, 9. हर, 10. शर्व और 11. कपाली। 2 अश्विनी कुमार : 1. नासत्य और 2. दस्त्र। कुल : 12+8+11+2=33

अंक और ग्रहों की युति का रहस्यात्मक मिलन

  अंक और ग्रहों की युति का रहस्यात्मक मिलन “ग्रह युतियाँ और अंकशास्त्र: 81 युग्मों का विवेचन एक स्थान पर” अबिनाश कुमार 🔷 भूमिका अंक ज्योतिष सिर्फ़ अंकों की गणना नहीं है, यह उन सूक्ष्म ऊर्जा तत्वों का विज्ञान है जो हमारे जीवन को गहराई से प्रभावित करते हैं। हर अंक एक विशिष्ट ग्रह से जुड़ा होता है, और जब दो अंक (या ग्रह) मिलते हैं — तो बनता है एक शक्तिशाली "युग्म" (Combination) । यह ग्रह युग्म चार्ट (11 से 99 तक) 81 संयोजनों का एक विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है, जो जीवन के निर्णयों, नाम, मोबाइल नंबर, रिश्तों और व्यवसाय में आश्चर्यजनक प्रभाव डाल सकते हैं। 📘 चार्ट का उद्देश्य ग्रह युतियों के माध्यम से अंकों के गहरे प्रभाव को समझना शुभ-अशुभ युग्मों की पहचान करना मोबाइल नंबर, नामांक और अन्य निर्णयों में सहायक बनना जीवन पथ में संभावनाओं और जोखिमों को स्पष्ट करना 📊 चार्ट की विशेषताएँ श्रेणी विवरण कुल युग्म 81 (11 से 99 तक) ग्रह आधारित विश्लेषण ✅ हाँ प्रत्येक युग्म में दो ग्रहों की युति (जैसे 1=सूर्य, 2=चंद्र आदि) अर्थ-व्याख्या ग्रह 1 + ग्रह 2 के पृथक और स...

देहरक्षा का कवच मन्त्र

देहरक्षा का कवच मन्त्र   उत्तर बांधों, दक्खिन बांधों, बांधों भरी मसानी डायन, भूत के गुण बांधों, बांधों कुल परिवार नाटक बांधों, नाटक बांधों, बांधों भुइयां बैताल नजर गुजर देह बांधों, रामदुहाई फेरों। दशहरा, होली, दीपावली अथवा ग्रहणकाल में इस मन्त्र को एक हजार आठ की संख्या (दस माला) में जपकर सिद्ध कर लें। अब जब भी शरीर के सुरक्षा की आवश्यकता पड़े तो मन्त्र का ग्य:ह बार उच्चारण करके अपनी शिखा में गाँठ लगा लें। जिसकी शिखा न हो, वह अपने हाथों की हथेलियों पर ग्यारह बार मन्त्र पढ़कर ग्यारह ही बार फूंक मारें और उन हथेलियों को वह अपने पूरे शरीर पर फिरा दे। इस क्रिया से शरीर बंधकर हर बला से सुरक्षित हो जायेगा। ॐ नमो परमात्मने, परब्रह्म मम शरीरे, पाहि पाहि कुरु कुरु स्वाहा। यह मन्त्र एक ऐसा सुरक्षा कवच का कार्य करता है, जिसे आसानी से कोई भेद नहीं सकता। इसे सिद्ध व प्रयोग करना बहुत सरल है। शिवरात्रि, होली, दीपावली, किसी ग्रहण अथवा सायन संक्रांति के पुण्यकाल या क्रांति साम्य के समय ग्यारह माला (एक माला =१०८ दाने) मन्त्र का जप करें। इस प्रकार जब मन्त्र सिद्ध हो जाए तो प्रयोग के समय एक माला मन्त्र ...